रक्षाबंधन पर CM धामी की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का किया आह्वान

रक्षाबंधन पर CM धामी की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का किया आह्वान

रक्षाबंधन पर CM धामी की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का किया आह्वान

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। पूर्व संध्या पर जारी संदेश में उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास, स्नेह, समर्पण और सुरक्षा के संकल्प का पावन पर्व है। यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के साथ नारी सम्मान और सामाजिक सद्भाव की भावना को भी मजबूत करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। महिलाओं को सशक्त किए बिना समृद्ध उत्तराखण्ड की कल्पना पूरी नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए अनेक महत्वपूर्ण पहल की गई हैं। उत्तराखण्ड में महिलाओं को स्वरोजगार, उद्यमिता और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ सरकारी सेवाओं में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया है। प्रदेश की लाखों महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं।

28-29 अगस्त को महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा

मुख्यमंत्री ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर 28 और 29 अगस्त को प्रदेश की महिलाओं के लिए उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है। उन्होंने प्रदेशवासियों से महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए मिलकर कार्य करने तथा एक आदर्श समाज के निर्माण में सहयोगी बनने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *