बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र, सीएम ने दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र, सीएम ने दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र, सीएम ने दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं

देहरादून।मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची महिलाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री ने बहनों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों की सुविधा को देखते हुए 28 और 29 अगस्त 2026 को दो दिन परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ उनके सामाजिक एवं संवैधानिक अधिकारों के प्रति भी जागरूक और सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *