देहरादून में पत्रकारों की समस्याओं पर आज होगी अहम बैठक

देहरादून में पत्रकारों की समस्याओं पर आज होगी अहम बैठक

देहरादून में पत्रकारों की समस्याओं पर आज होगी अहम बैठक

देहरादून।भारतीय प्रेस परिषद (PCI) के सदस्य 23 से 26 अगस्त तक देहरादून के राज्य भ्रमण पर हैं। इसी क्रम में 24 अगस्त को दोपहर 12 बजे राज्य अतिथि गृह, बीजापुर में समाचार पत्रों के प्रकाशकों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।

परिषद के सदस्य-संयोजक गुरिंदर सिंह, अरुण कुमार त्रिपाठी और सुधीर कुमार पाण्डा बैठक में मौजूद रहेंगे। इस दौरान प्रकाशक मीडिया से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों और अपनी समस्याओं को परिषद के सदस्यों के समक्ष रखेंगे।

बैठक में पत्रकारिता और समाचार पत्रों से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा के साथ समस्याओं के समाधान तथा आवश्यक सुझावों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

बैठक का उद्देश्य मीडिया जगत और भारतीय प्रेस परिषद के बीच संवाद को मजबूत करना तथा पत्रकारों एवं प्रकाशकों से जुड़े मामलों के समाधान की दिशा में प्रभावी सुझाव सामने लाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *