मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई मजबूती : सुमन सजवाण

मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई मजबूती : सुमन सजवाण

मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई मजबूती : सुमन सजवाण

टिहरी।चम्बा ब्लॉक प्रमुख सुमन सजवाण ने आज क्रीड़ा भवन, विकास भवन नई टिहरी में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत आयोजित “चौपाल-2026” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के माध्यम से प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं, महिलाओं और स्थानीय उद्यमियों को स्वरोजगार से जोड़ने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल कर रही है। प्रशिक्षण, मार्गदर्शन, बाजार से जुड़ाव और उद्यम स्थापित करने में सहयोग जैसी सुविधाओं से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर मिल रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि पहाड़ी उत्पादों, स्थानीय हस्तशिल्प एवं पारंपरिक उत्पादों को बाजार से जोड़कर महिलाएं अपनी आजीविका को मजबूत करने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *