रक्षाबंधन पर उत्तराखंड की महिलाओं को बड़ा तोहफा, 28-29 अगस्त को बसों में निशुल्क यात्रा

रक्षाबंधन पर उत्तराखंड की महिलाओं को बड़ा तोहफा, 28-29 अगस्त को बसों में निशुल्क यात्रा

रक्षाबंधन पर उत्तराखंड की महिलाओं को बड़ा तोहफा, 28-29 अगस्त को बसों में निशुल्क यात्रा

देहरादून।रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। 28 और 29 अगस्त 2026 को प्रदेश की महिलाएं उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में शत-प्रतिशत किराया छूट के साथ निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।

उत्तराखंड शासन ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के अनुसार, रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर दोनों दिनों में प्रदेश की महिलाओं से निगम की बसों में यात्रा के लिए कोई किराया नहीं लिया जाएगा।

सरकार के इस फैसले से रक्षाबंधन पर अपने भाई-बहनों से मिलने के लिए यात्रा करने वाली महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *