मुख्यमंत्री धामी ने दैनिक जागरण के संपादक मनोज झा की माताजी के निधन पर जताया शोक
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दैनिक जागरण के संपादक मनोज झा की माताजी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी मनोज झा की माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
