उत्तराखंड

उत्तराखंड में IAS अफसरों के तबादले, देखिये लिस्ट

उत्तराखंड में IAS अफसरों के तबादले, देखिये लिस्ट

देहरादून।उत्तराखंड में एक बार फिर से आईएएस और आईएफएस अफसर के तबादले हुए हैं।जिसमें कई अहम पद और नाम शामिल हैं।इस तबादला सूची में 10 IAS और एक IFS अधिकारी की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। इसमें प्रमुख सचिव एल फैनई से आबकारी विभाग की जिम्मेदारी वापस ली गई है।सचिव नितेश कुमार झा से भी सूचना प्रौद्योगिकी की जिम्मेदारी वापस लेते हुए उन्हें पंचायती राज विभाग दिया गया है। अब तक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी देख रहे आईएएस रविनाथ रमन से यह जिम्मेदारी वापस लेते हुए उन्हें परिवहन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह आईएएस पंकज कुमार पांडे को सूचना प्रौद्योगिकी की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि, आईएएस बृजेश कुमार संत को आबकारी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इस तरह बृजेश कुमार संत अब खनन के साथ आबकारी विभाग भी देखेंगे. आईएएस सुरेंद्र नारायण पांडे को गन्ना विकास एवं चीनी विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है। केंद्र से प्रतिनियुक्ति पूरी कर वापस आने वाली आईएएस ज्योति यादव को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिली है।
इसके अलावा आईएएस युगल किशोर पंत को सचिवालय प्रशासन की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, आईएएस रणवीर सिंह को वित्त विभाग की जिम्मेदारी मिली है. IFS अधिकारी पराग मधुकर धकाते से पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। उधर, आईएएस अभिषेक रुहेला को अपर सचिव के तौर पर राज्य संपत्ति की जिम्मेदारी मिली है।

वैसे तो कुल 11 अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है, लेकिन यह सूची फिलहाल अधूरी दिखाई दे रही है। क्योंकि, अभी भी शासन में कुछ दूसरे बदलाव की संभावना लगाई जा रही है. इसके पीछे एक कारण यह भी है कि नियोजन और DG कृषि पद पर काम करने वाले आईएएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा चुके हैं। ऐसे में इन पदों पर भी किसी नए चेहरे को जिम्मेदारी मिलना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *