उत्तराखंड

नीम करोली बाबा, 1.19 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

नीम करोली बाबा, 1.19 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

हल्द्वानी। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम स्थापना दिवस पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। आलम ये रहा कि आज 1,19,228 श्रद्धालुओं ने कैंची धाम पहुंचकर नीम करोली बाबा के दर्शन किए।इस दौरान श्रद्धालु प्रशासन की व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए।जबकि, मंदिर परिसर में दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा।

विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में आयोजित स्थापना दिवस मेले के दौरान रविवार को आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही बाबा नीम करोली (नीब करौरी) महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं. देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कैंची धाम पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *