उत्तराखंड

चम्बा मे हुआ लोक कल्याणकारी योजना का आयोजन

चम्बा मे हुआ लोक कल्याणकारी योजना का आयोजन

टिहरी।पी०एम० स्वनिधि” योजना के अर्न्तगत 01 जून से 30 जून 2026 तक विशेष अभियान” के तहत नगर पालिका परिषद्-चम्बा में मंगलवार को लोक कल्याण मेले का आयोजन नगरपालिका अध्यक्षा चम्बा शोभनी धनोला की अध्यक्षता में किया गया।

उक्त मेले मे शहरी फड़ व्यवसायियों हेतु पूर्व में संचालित पी०एम०स्वनिधि योजना के पुर्नगठित संस्करण पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। अधिशासी अधिकारी प्रशान्त कुमार द्वारा उपस्थित समस्त फड़ व्यवसायियों को योजना के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए योजना का लाभ दिये जाने हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान किये जाने हेतु आश्वाशन दिया गया।

सिटी मिशन मैनेजर अरविन्द जोशी द्वारा पी०एम०स्वनिधि योजना के पुर्नगठित संस्करण एवं स्वनिधि से समृद्धि योजना के बारे में उपस्थित सभी फड़ व्यवसायियों एवं अन्य लाभार्थियों को विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए अधिक से अधिक योजना का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
उक्त ऋण मेले में बैंको के प्रतिनिधियों एवं विभागीय प्रतिनिधियों के द्वारा भी अपनी-अपनी योजना की जानकारी समस्त प्रतिभागियों को दी गई। सड़क विक्रेताओं को आत्मनिर्भर बनाने के उदेदश्य हेतु तीन चरणों में प्रथम चरण 15,000/- द्वितीय चरण 25,000/- एवं तृतीय चरण 50,000/- तक ऋण का प्रावधान है जोकि 7 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी पर उपलब्ध है। जिन लाभार्थियों का 50,000/- का ऋण पूर्ण किया जा चुका है, उनको क्रेडिट कार्ड बनवाये जाने हेतु जानकारी दी गयी है।

नगर पालिका क्षेत्रार्न्तगत बैकिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु यूनियन बैंक शाखा चम्बा को प्रथम स्थान, केनरा बैंक शाखा चम्बा को द्वितीय स्थान एवं भारतीय स्टेट बैंक शाखा चम्बा को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया है।
लोक कल्याण मेले के अवसर पर नगर पालिका के अध्यक्ष शोभनी धनोला, अधिशासी अधिकारी प्रशान्त कुमार, सभासद महेश पैन्यूली, शक्ति प्रसाद जोशी, अरविन्द मखलोगा, गौरव फोन्दणी, दीपक गुनसोला, सिटी मिशन मैनेजर अरविन्द जोशी, शारदा शर्मा सीनियर फूड सेफ्टी ऑफिसर टिहरी एवं शाखा प्रबन्धक केनरा बैंक, पंजाब नैशनल बैंक, यूनियन बैंक, भारतीय स्टेट बैंक चम्बा, उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक चम्बा एवं पालिका के डे०एन०यू०एल०एम० योजना के प्रभारी हरीश मणी भट्ट सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *