उत्तराखंड

उत्तराखंड शासन से आया ये लेटेस्ट अपडेट

देहरादून। उत्तराखंड में उन विभागों के लिए राहत भरी खबर है, जो अबतक तबादला सत्र के दौरान कर्मियों के स्थानांतरण नहीं कर पाए थे.।शासन ने नया आदेश जारी करते हुए अब तबादलों के लिए 20 दिन बढ़ाए जाने का निर्णय लिया है.शासन की ओर से जारी नए आदेश के अनुसार अब विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण 10 जून के बजाय 30 जून 2026 तक किए जा सकेंगे।

कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-2 की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम, 2017 के तहत संचालित स्थानांतरण सत्र 2026-27 की समय-सारिणी में संशोधन किया गया है।यह आदेश अपर सचिव गिरधारी सिंह रावत द्वारा जारी किया गया है।शासन ने यह निर्णय विभागों से प्राप्त फीडबैक और स्थानांतरण प्रक्रिया में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों को देखते हुए लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *