उत्तराखंड के दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी
देहरादून।उत्तराखंड कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति के रूप में बड़ी जिम्मेदारियां मिलने का सिलसिला जारी है। केंद्र सरकार ने राज्य के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सचिन कुर्वे को चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया है। वहीं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पहले से तैनात आईएएस अधिकारी सेंथिल पांडियन को नई जिम्मेदारी देते हुए भारत सरकार में संयुक्त सचिव पेयजल विभाग बनाया गया है।
