बीएचईएल,सिडकुल एवं शिवालिक नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत सफाई व्यवस्था दूरस्त रखने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक
बीएचईएल,सिडकुल एवं शिवालिक नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत सफाई व्यवस्था दूरस्त रखने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक
शिवालिक नगर क्षेत्रांतर्गत एटीएम चौक – खोखा मार्केट के पास बनाया जाएगा हाईटेक शौचालय
बीएचईएल एवं शिवालिक नगर क्षेत्रांतर्गत लगाने वाले पीठ बाजार में सिंगल यूज प्लास्टिक का न हो उपयोग साथ ही बेहतर सफाई व्यवस्था रखने के दिए निर्देश
हरिद्वार 28 अप्रैल 2026।शिवालिक नगर एवं बीएचईएल क्षेत्रांतर्गत बेहतर साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शिवालिक नगर पालिका के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं बीएचईएल के उच्च अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने शिवालिक नगर पालिका एवं बीएचईएल के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र में बेहतर साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने एटीएम चौक के पास खोखा मार्केट में हाईटैक शौचालय बनाए जाने के लिए शिवालिक नगर पालिका को स्थान चिन्हित करने के साथ प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए तथा बीएचईएल को एनओसी एक माह के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि क्षेत्र में जो भी सड़के क्षतिग्रस्त है उन सड़कों का भी मरम्मत कार्य आपसी समन्वय के साथ किया जाए तथा क्षेत्र में वाहनों के उचित पार्किंग के लिए भी स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने शिवालिक नगर पालिका एवं बीएचईएल क्षेत्रांतर्गत लगाने वाले पीठ में बाजार में सिंगल यूज प्लास्टिक का किसी भी दशा में उपयोग न हो तथ पीठ बाजार एवं उसके आस पास के क्षेत्र में बेहतर साफ सफाई व्यवस्था रखने के भी सख्त निर्देश दिए।उन्होंने ईओ नगर पालिका एवं उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए है कि पीठ बाजार ने सिंगल यूज प्लास्टिक का यूज किया जाता है तो उनके विरुद्ध चालान करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
यह भी उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह से कोई अतिक्रमण न हो तथा अतिक्रमण के विरुद्ध संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही समय समय पर कि जाए।
शिवालिक नगर क्षेत्रांतर्गत संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के लिए पुलिस को संवेदनशील स्थानों चिन्हित करने के निर्देश दिए। शिवालिक नगर क्षेत्रांतर्गत पार्कों के सौंदर्यकरण के संबंध में हरिद्वार विकास प्राधिकरण को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।शिवालिक नगर पालिका परिषद द्वारा बनाए गए शहीद चौक को पुनर्स्थापित करने के लिए पीडब्लूडी को स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए गए।
दीप गंगा सोसायटी,हरिद्वार ग्रीन एवं अंतरिक्ष एनआरआई सिटी में बिल्डर के मनमानी के संबंध में जिलाधिकारी ने आर एम सिडकुल को बिल्डर एवं सोसाइटी के साथ बैठक करते हुए समस्या का हल निकालने के निर्देश दिए।
शिवालिक नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत सामुदायिक केंद्री का शिवालिक नगर पालिका को हस्तांतरण करने के लिए जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को सूची उपलब्ध करने के निर्देश दिए।शिवालिक नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत जर्जर विद्युत पोल को हटाने के लिए अधिशासी अभियंता विद्युत को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बैठक में अध्यक्ष नगर पालिका राजीव शर्मा ने शिवालिक नगर क्षेत्रांतर्गत किए जाने वाले कार्यों के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया।
बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नंदन सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आरके सिंह,ईडी बीएचईएल रंजन कुमार, महाप्रबन्धन बीएचईएल संतोष कुमार गुप्ता, प्रबन्धक संपदा बीएचईएल मंगल सिंह मुंडा,बीएचईएल प्रबन्धक सिविल अखिलेश कुमार,एचआरडीए सचिव मनीष कुमार,उपजिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार,आरएम सिडकुल कमल किशोर,सीओ सदर एसपी बलूनी, ईओ शिवालिक नगर पालिका तारिक़ खान,उप मुख्य नगर आधिकारी दीपक गोस्वामी, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
