देहरादून जिले में 27 अप्रैल को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में रहेगी छुट्टी
देहरादून जिले में 27 अप्रैल को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में रहेगी छुट्टी
देहरादून।उत्तराखंड में अभी से ही भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देहरादून में तो गर्मी से लोगों के खूब पसीने छूट रहे हैं। जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है।इसी कड़ी में हीट वेव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन में सोमवार यानी 27 अप्रैल को कक्षा 1 से 12वीं तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन के अवकाश की घोषणा की है।
