उत्तराखंड

छात्राओं के लिए बड़ी पहल, स्कूल में लगी पहली मुफ्त सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन

छात्राओं के लिए बड़ी पहल, स्कूल में लगी पहली मुफ्त सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन

देहरादून।उत्तराखंड सतरुद्रा ट्रस्ट ने बालिका स्वास्थ्य एवं स्वच्छता अभियान के तहत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नथुवावाला देहरादून में पहली निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन स्थापित की। ट्रस्ट पदाधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन ने मशीन का शुभारंभ कर इसे छात्राओं को समर्पित किया।

प्रधानाचार्य शिशुपाल सिंह रावत ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे छात्राओं को बड़ा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में ट्रस्ट ने अपने सामाजिक कार्यों की जानकारी भी साझा की।

इसके साथ ही ट्रस्ट ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर में “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय टीबी मुक्त भारत अभियान” के तहत चयनित मरीजों को अप्रैल माह का पौष्टिक आहार भी वितरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *