रुद्रपुर : डीएम खुद खेत में उतरे, गेहूं की फसल का किया आकलन
रुद्रपुर : डीएम खुद खेत में उतरे, गेहूं की फसल का किया आकलन
उधम सिंह नगर। रुद्रपुर से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है, जहां गेहूं की फसल की वास्तविक उत्पादकता जानने के लिए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया खुद खेत में पहुंचे।
रुद्रपुर तहसील के भूरारानी गांव में डीएम ने क्रॉप कटिंग के जरिए फसल का निरीक्षण किया। यह प्रक्रिया प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत की गई, जिसका उद्देश्य किसानों की फसल की सही उपज का आंकलन करना है।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने काश्तकार अशोक गांधी के खेत में तय मानकों के अनुसार गेहूं की कटाई कर पूरी प्रक्रिया को बारीकी से परखा। क्रॉप कटिंग के लिए 43.30 वर्गमीटर का प्लॉट चुना गया, जिसमें 17.900 किलोग्राम गेहूं की उपज प्राप्त हुई।
इन आंकड़ों के आधार पर क्षेत्र की औसत उत्पादकता निर्धारित की जाएगी, जिससे बीमा और मुआवजे का सही आकलन संभव हो सकेगा।
डीएम ने बताया कि इस तरह की क्रॉप कटिंग पूरे प्रदेश और देशभर में कराई जाती है, ताकि किसानों को पारदर्शी और सटीक लाभ मिल सके।
