उत्तराखंड

उत्तराखंड में आया भूकंप, पौड़ी में डेढ़ घंटे में दो बार हिली धरती

उत्तराखंड में आया भूकंप, पौड़ी में डेढ़ घंटे में दो बार हिली धरती

पौड़ी।उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं।यहां आज सुबह डेढ घंटे के अंतराल पर दो बार भूकंप आया है। पहला भूकंप सुबह 5.02 बजे आया. दूसरी बार भूकंप के झटके सुबह 6.29 पर महसूस हुए हैं। हालांकि भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

पौड़ी गढ़वाल जिले में भूकंप का पहला झटका सुबह 5.02 बजे आया।इस भूकंप की तीव्रता 3.3 मैग्नीट्यूड थी।नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया है कि भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी।

इसके करीब डेढ़ घंटे बाद पौड़ी गढ़वाल की धरती भूकंप से एक बार फिर थर्राई. इस बार 6.29 बजे भूकंप आया. इस भूकंप की तीव्रता पहले आए भूकंप से थोड़ा ज्यादा थी. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार दूसरी बार आया भूकंप 3.6 मैग्नीट्यूड का था. इसकी गहराई भी 10 किलोमीटर बताई गई है. बहरहाल राहत की बात ये है कि पौड़ी गढ़वाल में आए डेढ़ घंटे के अंतराल में एक के बाद एक दो भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *