जंगल में लकड़ी लेने गए व्यक्ति पर गुलदार के हमले से हुई मौत
जंगल में लकड़ी लेने गए व्यक्ति पर गुलदार के हमले से हुई मौत
देहरादून।जनपद के सहसपुर रेंज क्षेत्र से दर्दनाक घटना सामने आई है। जंगल में लकड़ी लेने गए एक 55 वर्षीय व्यक्ति पर गुलदार (तेंदुआ) ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार यह घटना कालसी भूमि संरक्षण वन विभाग के अंतर्गत सहसपुर रेंज क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति रोज़ की तरह जंगल में लकड़ी लेने गया था, तभी घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर अचानक हमला कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। डीएफओ सहित विभाग के अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है और जंगल की ओर अकेले न जाने की सलाह दी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
