आईएएस विशाल मिश्रा को मिली बीकेटीसी के सीईओ की जिम्मेदारी
आईएएस विशाल मिश्रा को मिली बीकेटीसी के सीईओ की जिम्मेदारी
देहरादून।उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) के खाली चल रहे सीईओ के पद पर अब IAS अधिकारी को जिम्मेदारी दे दी गई है।इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को अब रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा निभाएंगे. यह पद हाल ही खाली हुआ था।अब इस पर आईएएस अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है।
खास बात यह है कि हाल ही में मंदिर समिति के सीईओ विजय थपलियाल को हटाया गया था। मंदिर समिति कई तरह के विवादों में दिखाई दे रही थी। इन तमाम विवादों के बीच समिति के सीईओ विजय थपलियाल को हटाने का आदेश शासन ने जारी किया था।
हालांकि, तभी से यह कयास लगाया जा रहे थे कि इस महत्वपूर्ण पद पर किसी आईएएस अधिकारी को जिम्मेदारी दी सकती है, ऐसे में आप इन कयासों को सच साबित करते हुए शासन ने 2018 बैच के आईएएस अधिकारी विशाल मिश्रा को यह जिम्मेदारी दी है।
खास बात यह है कि प्रदेश में चार धाम यात्रा शुरू होने जा रही है और राज्य में 19 अप्रैल से चार धाम यात्रा की शुरुआत होगी।ऐसे में ठीक इससे पहले सरकार ने CEO के महत्वपूर्ण पद पर विशाल मिश्रा को जिम्मेदारी दी है।
