इस अधिकारी की प्रतिनियुक्ति खत्म, मूल विभाग में भेजा
इस अधिकारी की प्रतिनियुक्ति खत्म, मूल विभाग में भेजा
देहरादून।उत्तराखंड की धार्मिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण संस्था बदरी केदार मंदिर समिति (BKTC) में चल रहे विवादों के बीच सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) विजय थपलियाल की प्रतिनियुक्ति को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है।उन्हें उनके मूल विभाग कृषि उत्पादन मंडी समिति में वापस भेज दिया गया है।

बता दें कि विजय थपलियाल को 29 जुलाई 2024 को प्रतिनियुक्ति पर BKTC के CEO पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन पिछले कुछ समय से समिति के भीतर लगातार विवादों की स्थिति बनी हुई थी. बताया जा रहा है कि समिति के अध्यक्ष और सीईओ के बीच समन्वय की कमी खुलकर सामने आ रही थी, जिससे प्रशासनिक कार्यों पर भी असर पड़ रहा था।
