मेट्रोपोलिस मॉल में अवैध स्पा सेंटरों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मेट्रोपोलिस मॉल में अवैध स्पा सेंटरों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रुद्रपुर।एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, ऊधमसिंहनगर ने पंतनगर क्षेत्र स्थित मेट्रोपोलिस मॉल में संचालित 10 से अधिक अवैध स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की। जांच के दौरान कई स्पा सेंटर नियमों का उल्लंघन करते पाए गए, जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित सेंटरों पर ताले लगाकर सील कर दिया।
इसके साथ ही नियमों के उल्लंघन के मामलों में एकमुश्त चालान की कार्रवाई भी की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान मानव तस्करी और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाया गया।
