उत्तराखंड

भगत सिंह कोश्यारी को मिलेगा पद्म भूषण पुरस्कार

भगत सिंह कोश्यारी को मिलेगा पद्म भूषण पुरस्कार

देहरादून।केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा की है। इस बार 131 पद्म अवॉर्ड दिये जाएंगे।जिनकी लिस्ट भी जारी कर दी गई है।इस लिस्ट में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का नाम भी शामिल है।उत्तराखंड बीजेपी के दिग्गज नेता, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण पुरस्कार मिलने की खबर से उत्तराखंड बीजेपी में खुशी का माहौल है।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। उन्हें यह सम्मान पब्लिक अफेयर्स के क्षेत्र में उनके लंबे, समर्पित और प्रभावशाली योगदान के लिए दिया जा रहा है। इस साल देशभर से पांच महानुभावों को पद्म विभूषण, 13 लोगों को पद्म भूषण और 113 व्यक्तियों को पद्मश्री सम्मान देने की घोषणा की गई है। ऐसे में भगत सिंह कोश्यारी का नाम इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल होना न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे पर्वतीय क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *