उत्तराखंड

उत्तराखंड वन विभाग के नए मुखिया बने रंजन कुमार मिश्र, आदेश जारी

उत्तराखंड वन विभाग के नए मुखिया बने रंजन कुमार मिश्र, आदेश जारी

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग को नया मुखिया मिल गया है. राज्य सरकार ने अब वन विभाग में प्रमुख वन संरक्षक हॉफ पद के लिए रंजन कुमार मिश्र का चयन किया है. समीर सिन्हा की सेवानिवृत्ति के बाद अब नई जिम्मेदारी रंजन कुमार को दी गई है.

उत्तराखंड शासन ने रंजन कुमार मिश्र को प्रभागीय वन संरक्षक (हॉफ), देहरादून के पद पर पदोन्नति के साथ तैनाती दे दी है. वर्ष 1993 बैच के आईएफएस अधिकारी रंजन कुमार मिश्र को चयनोपरांत संवर्ग में स्तर-17 पर पदोन्नत कर कार्यभार ग्रहण करने के आदेश जारी किए गए हैं.

शासन सचिव सी रविशंकर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्यपाल से आवश्यक स्वीकृति प्राप्त होने के बाद यह पदस्थापन प्रभावी होगा. आदेश की प्रति पर्यावरण मंत्रालय, मुख्य सचिव, वन निदेशालय समेत सभी संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *